- Hindi News
- ट्रेनिंग में नहीं आए 23 पंचायतों से रोजगार सहायक, नोटिस देंगे
ट्रेनिंग में नहीं आए 23 पंचायतों से रोजगार सहायक, नोटिस देंगे
{रोजगार सहायक घर-घर जाकर घरेलू शौचालय की जानकारी इकट्ठा करेंगे, ऑपरेशन मल युद्ध के तहत िटमरनी ब्लॉक को नवंबर तक खुले में शौच मुक्त किया जाना है
नगरसंवाददाता. हरदा
ग्रामीण क्षेत्र में व्यक्तिगत परिवारों में घरेलू शौचालय की जानकारी लेने रोजगार सहायक घर-घर जाएंगे। वे घरों के अलावा स्कूल एवं आंगनबाड़ी के शौचालय का विवरण दर्ज करेंगे। शनिवार से जिला पंचायत में शुरू की गई ट्रेनिंग में 23 पंचायतों के रोजगार सहायक आए ही नहीं। इन्हें कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है।
गांवों में यह सर्वेक्षण कार्य 13 से 20 सितंबर के बीच चलना है। फिर ग्राम सभाओं में इसका सत्यापन करवाया जाएगा। जनपद पंचायत में रोस्टर अनुसार ऑनलाइन साफ्टवेयर में डाटा का अपडेशन कार्य 30 सितंबर तक पूरा करना है। कार्य पूर्णता का प्रमाण पत्र संबंधित जनपद पंचायत के सीईओ जिला स्तर पर प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए ही जिला पंचायत सभाकक्ष में टिमरनी ब्लाॅक के रोजगार सहायकों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि ऑपरेशन मल युद्ध के तहत विकासखंड टिमरनी को नवंबर माह तक खुले में शौच मुक्त किए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रशिक्षण में जिला समन्वयक रजनीश शुक्ला परियोजना अर्थशास्त्री डीपी ओझा उपस्थित थे
रोजगार सहायकों काे बताया कि जानकारी वास्तविक आधार पर सत्यापित की जाए। ऐसी बसाहटें, गांव या परिवार जिनका डाटा नहीं है, उन्हें लाल रंग से दर्ज किया जाए। सत्यापन के दौरान स्कूल एवं आंगनबाड़ियों में भी शौचालय से संबंधित जानकारी तैयार कर भेजी जाएगी। जिसकी जांच कर पंचायत सरपंच तथा सचिव के हस्ताक्षर युक्त जानकारी जनपद पंचायत में जाएगी।
इनगांवों से रोजगार सहायक नहीं आए
ट्रेनिंगकार्यक्रम में ग्राम पंचायत मनियाखेड़ी, गाड़ामोडकलां, खिड़कीवाला, मनियाखेड़ी, गोदडी, लछोरा, बघवाड़, बिच्छापुर, बोरी, बड़वानी, राजाबरारी, बघवाड़, लाखादेह, बांसपानी, रातामाटी, कायरी, केली, रवांग, मालेगांव, बोरपानी, कायदा, चंद्रखाल, बड़वानी के रोजगार सहायक अनुपस्थित थे। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं