- Hindi News
- लकड़ी से भरे ट्रॉले ने कॉलेज जा रही छात्रा को टक्कर मारी
लकड़ी से भरे ट्रॉले ने कॉलेज जा रही छात्रा को टक्कर मारी
नगरसंवाददाता. िटमरनी
राष्ट्रीय राजमार्ग 59, रहटगांव रोड पर शनिवार को कॉलेज जा रही छात्रा को सागौन की लकड़ियों से भरे ट्राॅले ने सामने से टक्कर मार दी। घटना में छात्रा घायल हो गई। घायल छात्रा को मौैके पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाए। जानकारी के अनुसार बिजवाड़ से नागपुर जा रहा ट्रॉला एमएच 40- एन 6967 ने छात्रा संजीवनी सेजकर को टक्कर मार दी। घटना में छात्रा के चेहरे और दाहिने पैर में चोट आई है। सरकारी अस्पताल में डाॅ. नवीन जैन ने इलाज किया।
टिमरनी। अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा।