पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिमरनी : िकसानों ने पुलिस के साए में खाद खरीदी

टिमरनी : िकसानों ने पुलिस के साए में खाद खरीदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान खाद के लिए दिनभर कतार में खड़े रहे, शाम को खाली हाथ लौटे

खाद सेे भरे ट्रक के सामने बैठीं महिलाएं, किसानों में भी झड़प

खिरकिया: तहसीलदार ने बिल, वाउचर देखे, फिर खाद बंटवाई

जैन स्टोर्स खिरकिया पर सुबह करीब नौ बजे 640 बोरी यूरिया खाद पहुंची। व्यवसायी ने खाद वितरित करना भी शुरू कर दिया। 400 रुपए प्रति बोरी खाद बांटी जा रही थी। किसानों के विरोध करने और छीपाबड़- खिरकिया मुख्यमार्ग पर भारी भीड़ जमा होने पर करीब तीन घंटे बाद तहसीलदार निधि चौकसे ने जैन स्टोर्स पहुंचकर संस्थान के बिल, वाउचरों की जांच-पड़ताल की और किसानों को खाद वितरण शुरू कराया। जैन स्टोर्स के सामने उपस्थित करीब सौ किसानों ने तहसीलदार निधि चौकसे को बयान देकर लिखित शिकायत की है कि व्यवसायी ने उनसे प्रति बोरी 400 रुपए लिए हैं। किसानों ने तहसीलदार से व्यापारी द्वारा वसूली गई अधिक राशि वापस दिलाने और व्यवसायी का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। तहसीलदार ने बताया की बगैर सूचना दिए मनमाने ढंग से खाद बेची जा रही थी इस संबंध में प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा गया है।











किसानों ने बताया कि व्यवसायी ने एक ट्रक बिना प्रशासन को बताए बांट दिया वहीं दूसरे ट्रक के सभी बिल एक साथ काट दिए गए। तीन एकड़ रकबे वाले किसान को 5 और इससे अधिक रकबे वाले किसानों को 3 बोरी खाद देने की बात किसानों ने बताई। किसानों की शिकायत पर तहसीलदार चौकसे सहित मौजूद अन्य अधिकारियों ने जैन स्टोर्स पर पंचनामा बनाया और दुकानदार को फटकार भी लगाई। थाना प्रभारी मोहन पटेल, पटवारी अविनाश भारद्वाज, कृषि अधिकारी जेएस मंडलेकर आदि मौजूद रहे।

हरदा। खाद दुकान के सामने तहसीलदार ने व्यवस्था बनाने में जुटे।

चक्काजाम नहीं किया

^किसानोंने चक्काजाम नहीं किया था। यूरिया के ट्रक को रोक लिया था। समझाइश देने के बाद किसान सामने से हट गए थे। सोसाइटियों और प्राइवेट से यूरिया का वितरण किया गया। यूरिया की एक और रैक लगी है। एसएलसोलंकी, एसडीएम

हरदा। किसान और महिलाएं यूरिया के लिए सड़क पर बैठ गए।

मंगलवार को इतना बंटा खाद

मंगलवारको राठी की दुकान से 4 हजार 500 बोरी, बायपास स्थित राजेंद्र कुमार जैन के यहां से 1 हजार 200 बोरी और गुर्जर के यहां से 1 हजार 500 बोरी यूरिया बांटा गया। 350 टन यूरिया सोसाइटियों में भी भेजा गया।

कर्मचारियों ने बताई समस्याएं

सहक