गांव में जागरुकता अिभयान चलाया
गांव में जागरुकता अिभयान चलाया
टिमरनी: झाड़बीड़ामें मंगलवार सुबह पांच बजे एक रैली निकाली गई। दिन में ग्रामीणों को समझाइश दी गई। सामाजिक संस्था पहल और ग्राम पंचायत की ओर से ऑपरेशन मलयुद्ध के तहत गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को खुले में शौच जाने को लेकर समझाइश दी गई। खुले में शौच जाने के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव ज्ञानदेव माणिक, पहल संस्था के नरेंद्र साकल्ले सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।