- Hindi News
- किसान नेताओं ने कोसा सरकार की नीितयों को
किसान नेताओं ने कोसा सरकार की नीितयों को
{पोखरनी में किसान सम्मेलन हुआ, किसान संघ प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाएगा
नगरसंवाददाता|टिमरनी
पोखरनीशुक्ल गांव में मंगलवार को भारतीय किसान संघ के कृषक सम्मेलन में बाहर से आए किसान नेताओं का जमावड़ा लगा। इस मौके पर उपस्थित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अन्ना साहब मुरकुटे और क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित सहित कई किसान नेताओं ने सरकार की नीतियों को जमकर कोसा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरकुटे ने भारतीय संस्कृति में ग्रामीण परिवेश का महत्व बताते हुए आध्यात्म और संस्कार की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार की नीतियों के कारण लागत के अनुरूप फसल का मूल्य मिलने पर आखिरी दम तक लड़ने की बात कही। मुस्कुटे ने कहा कि जो काश्तकारी कर रहे हैं वे ही इस संगठन के सदस्य नहीं हैं बल्कि गांवों में रहने वाला हर व्यक्ति जो खेती से जुड़े काम करते हैं, जैसे सुतार, लोहार, खेतीहर मजदूर वे भी सदस्य हैं। उन्होंने संघ के सदस्यता अभियान के लिए सभी से संकल्पित होकर जुटने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गुर्जर ने संगठन की ग्राम इकाई स्थापना से लेकर अब तक किए गए कार्यों को विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने अपने हितों के लिए जागरुक रहने के लिए सचेत किया।
शशिकांत दीक्षित ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने 16 दिसंबर को भोपाल में होने वाले प्रदर्शन में जिले से अधिक से अधिक किसानों को आने का आह्वान किया। ग्राम इकाई अध्यक्ष परमानंद दोगने और मंत्री अरविंद चौधरी, संभागीय मंत्री नरेंद्र दोगने, जिला उपाध्यक्ष विनोद पाटिल, कोषाध्यक्ष विजय मलगाया, ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम गौर, ब्लॉक मंत्री रेवाशंकर दोगने के नेतृत्व में सम्मेलन रखा गया। बाजनिया रोड पर हुए इस सम्मेलन में किसानों के राष्ट्रीय नेता प्रदेश और क्षेत्रीय नेता शािमल हुए।
भाकिसं की ओर से रखे गए इस सम्मेलन का उद्देश्य प्रदेश में प्रदेशभर में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाना है। इसके लिए जगह-जगह सम्मेलन किए जा रहे हैं। प्रांताध्यक्ष रामभरोस बाकोतिया मौजूद थे। अध्यक्षता रामकृष्ण पटेल रन्हाईकलां ने की।