पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघ ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर दिया ज्ञापन

संघ ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिउपज मंडी में किसान विश्राम गृह में किसान संघ की एक बैठक हुई। पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी जेपी सचान को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कृषि उपज का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाए। भूमि अधिग्रहण कानून को भूमि उपयोगिता कानून बनाया जाए, कृषि योग्य, उपजाऊ भूमि काे वन भूमि की तरह आरक्षित किया जाए। खरीफ सीजन की सोयाबीन फसल को लेकर मुआवजा और बीमा राशि में हुई विसंगतियों के कारण बीमा का लाभ किसानों को नहीं मिला। जिन किसानों काे सोयाबीन एवं गेहूं की मुआवजा राशि नहीं मिली उन्हें तुरंत राशि दिलाई जाए। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र प्रसाद गौर, संभागीय उपाध्यक्ष प्रेमनारायण बंड्या, जिला उपाध्यक्ष विनोद पाटिल, जिला कोषाध्यक्ष विजय मलगाया, ब्लाॅक अध्यक्ष हरिओम गौर, संघ के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।