नगर संवाददाता|आलनपुर
नगर संवाददाता|आलनपुर
समीपस्थगांव आदमपुर में नवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। समस्त ग्रामवासियों की ओर से किए जा रहे इस कार्यक्रम में 25 सितंबर गुरुवार को देवी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रात में भजन कार्यक्रम होंगे। 26 को मां नर्मदा गणगौर मंडल दुलवां, 27 को वीणा मारवाड़ी भजन संध्या, 28 को गणगौर मंडल मजली, 29 को गणगौर मंडल कुकरावद, 30 सितंबर को महाशक्ति गणगौर मंडल टिमरनी की प्रस्तुति होगी। 1 अक्टूबर को भजन संध्या रखी जाएगी। 2 तारीख को साईं कन्या गरबा मंडल सोडलपुर की कन्याएं गरबा प्रस्तुत करेंगी। इसी दिन दुर्गा अष्टमी के अवसर पर महाआरती होगी। 3 तारीख को शाम सवा पांच बजे गांव में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
नौ दिन होंगे धार्मिक कार्यक्रम