पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिमा चल समारोह नियम से निकालने के दिए निर्देश

प्रतिमा चल समारोह नियम से निकालने के दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम बोले- नवदुर्गा, ईद के िलए व्यवस्था करें

सिराली|शांतिसमिति की बैठक शुक्रवार शाम को हुई। बैठक में एसडीएम केके रावत, तहसीलदार अभिषेक गुप्ता, थाना प्रभारी रोहित कछावा उपस्थित थे। आगामी नवदुर्गा उत्सव और ईद के मद्देनजर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसमें प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा। बैठक में मौजूद गंगा पटेल, पदम पटेल ने गांव की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरूस्त कराने, मुख्य मार्गों की साफ-सफाई, रात्रि के दौरान गश्त और पुलिस व्यवस्था बनाने की बात कही। बैठक में दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य भी शामिल हुए थे।