पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शौचालय निर्माण की राशि मांगने पर सरपंच, सचिव करते हैं अभद्र व्यवहार

शौचालय निर्माण की राशि मांगने पर सरपंच, सचिव करते हैं अभद्र व्यवहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसीलटिमरनी के गांव गोदड़ी में शौचालय निर्माण की राशि मांगने पर सरपंच सचिव द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। मंगलवार को गांव के कई लोग शिकायत लेकर कलेक्टोरेट पहुंच गए। कलेक्टर को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि निर्मल भारत अभियान के दौरान गांव में शौचालय का निर्माण किया गया था। इसकी राशि अभी तक नहीं मिल पाई है।

रामसेव, राकेश, जगदीश, बंशीलाल सहित कलेक्टोरेट आए एक दर्जन से अधिक लोगों ने बताया कि रुपए मांगने पर सरपंच, सचिव द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। शौचालय निर्माण में रेत, ईंट बजरी, सीमेंट, लोडिंग और अनलोडिंग परिवहन की राशि का भुगतान नहीं किया गया है।