डाउन ट्रैक पर मिला जवान का शव
{जिला अस्पतालमें कराया पोस्टमार्टम
नगरसंवाददाता|हरदा
टिमरनीके पास डाउन ट्रैक पर सेना के जवान की लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को जिला अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम करवाया। जीआरपी ने बताया कि मंगलवार सुबह टिमरनी के पास डाउन ट्रैक पर सेना के जवान सुभाष सिंह का शव मिला है। जवान के जेब से कामायनी एक्सप्रेस की लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सागर तक की एसी टिकट भी बरामद हुई है। इससे पुलिस ने कयास लगाया कि घटना सोमवार रात को कामायनी एक्सप्रेस के निकलने के दौरान गिरने से हुई है।