- Hindi News
- कलेक्टर के पूर्व रीडर के पुत्र के मामले की जांच में जुटी पुलिस
कलेक्टर के पूर्व रीडर के पुत्र के मामले की जांच में जुटी पुलिस
रविवारकी रात को कलेक्टर के पूर्व रीडर के पुत्र के साथ अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई। जांच के बाद ही पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। मालूम हो कि दो दिन पहले कलेक्टर के पूर्व रीडर रघुवीर मालवीय के पुत्र अभिषेक को टिमरनी के सामुदायिक अस्पताल से इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस को दिए बयान में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों पर अपहरण कर मारपीट का आरोप लगाया है। रघुवीर मालवीय ने बताया कि रविवार की शाम को नेशनल हाईवे के पास उनका पुत्र टहल रहा था। वाहन में सवार कुछ लोग उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए। पुरानी रंजिश को लेकर टिमरनी में मारपीट की गई। आरोपियों से छुटकर वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था। पुलिस ने बयान तो दर्ज किए हैं। टीआई उमाशंकर तिवारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।