- Hindi News
- छात्रों ने कहा राज्य ओपन परीक्षा की मार्कशीट दो
छात्रों ने कहा- राज्य ओपन परीक्षा की मार्कशीट दो
{राज्य ओपन के कक्षा 10वीं के छात्रों के परीक्षा परिणाम 2 माह पूर्व ही गए हैं, परंतु अब तक छात्रों को अंकसूची नहीं दी गई
नगरसंवाददाता|टिमरनी
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले मंगलवार को एसडीएम के नाम तहसीलदार हरिशंकर विश्वकर्मा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया कि मध्यप्रदेश राज्य ओपन के कक्षा 10वीं के छात्रों के परीक्षा परिणाम 2 माह पूर्व ही गए हैं, लेकिन अब तक छात्रों को अंकसूची नहीं दी गई है। 10वीं की अंकसूची नहीं मिलने से राज्य ओपन से परीक्षा देने वाले छात्रों को भारी परेशानियां हो रही हैं। ऐसे में छात्र कक्षा 12वीं के परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे हैं। ज्ञात हो कि कक्षा 12वीं के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। वर्तमान समय में 12वीं के परीक्षा फार्म भरने के लिए 520 रुपए लग रहे हैं, परंतु अंतिम तारीख निकलने के बाद परीक्षा फार्म भरने के लिए छात्रों को 2000 रुपए शुल्क लगेगा, जो कि छात्र नहीं कर पाएंगे। जिससे उन छात्रों का भविष्य अंधकार में चला जायेगा।
आश्वासन ही मिला छात्रों काे
टिमरनी। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ने मंगलवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।