- Hindi News
- शिविर में कम आए मतदाता, बीएलओ भी रहे नदारद
शिविर में कम आए मतदाता, बीएलओ भी रहे नदारद
{प्रचार प्रसार के अभाव में नहीं जुटी भीड़
नगरसंवाददाता|टिमरनी
सामुदायिकस्वास्थ केंद्र में मंगलवार को ब्लाॅक स्तरीय विशेष मतदाता शिविर रखा गया। शिविर को लेकर प्रचार प्रसार की कमी के चलते मतदाताओं की कोई खास भीड़ नहीं जुट सकी। शिविर स्थल पर ब्लाॅक के पूरे बीएलओ भी नजर नहीं आए। शिविर में कम संख्या में ही मतदाता पहुंचे। शिविर में मतदाता सूची में दावे आपत्ति, नाम जोड़ना, नाम काटना, संशोधन आदि किया जाना था।
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के परिसर में प्रशासन ने टेंट में शिविर लगाया गया था, लेकिन दोपहर लगभग 2 बजे कुछ देर के लिए हुई बारिश से शिविर की व्यवस्था बिगड़ गईं। बारिश होने के कारण अस्पताल के टीन शेड, अस्पताल के मुख्य द्वार और ओपीडी हाॅल में टेबल-कुर्सी लगाकर मतदाता सूची से संबंधित कामकाज किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के बहुत कम बीएलओ नजर आए।
कुछ बीएलओ ने बताया कि जनपद पंचायत में निर्वाचन के संबंध में भी शिविर लगा है, इसलिए कुछ बीएलओ वहां पर गए हुए हैं। यह विशेष मतदाता शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगाने की मुनादी कराई गई थी, लेकिन दोपहर साढ़े 3 बजे तक शिविर लगभग समाप्त हो गया।
जो बीएलओ नहीं आए, उनसे से जवाब मागेंगे
^शिविरमें जो बीएलओ नहीं आए हैं उनसे इसकी जानकारी ली जाएगी। बीएलओ कार्य से मुक्त किए जाने की मांग के बारे में शिक्षकों का आवेदन हमें नहीं मिला है। शिविर के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में मुनादी कराई गई थी। -हरिशंकरविश्वकर्मा, तहसीलदार,टिमरनी
बीएलओ कार्य से मुक्त करा जाए
रंगीन वोटर आईडी बनेंगे
टिमरनी। िवशेष मतदाता शिविर में चंद लोग ही पहुंचे। इनसेट: बारिश की वजह से मतदाता शिविर का काम बंद करना पड़ा।
प्रक्रिया| मतदाता सूची में नाम जोड़ना, काटना संशोधन करना तथा अपत्ति लेना था