पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राशन दुकानों से नहीं बंट सकी खाद्यान्न सामग्री

राशन दुकानों से नहीं बंट सकी खाद्यान्न सामग्री

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राशन दुकानों से नहीं बंट सकी खाद्यान्न सामग्री

सोडलपुर|
क्षेत्र की राशन दुकानों से अब तक राशन वितरण नहीं हो पाया है। फरवरी माह का पहला पखवाड़ा बीतने को है, ऐसे में खाद्यान्न वितरण नहीं होने से बीपीएल परिवारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवार तो ऐसे हैं, जिनका राशन दुकान से मिलने वाली खाद्यान्न सामग्री से गुजारा होता है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि राशन दुकानों को दी गई मशीनों में गड़बड़ी के चलते कमिश्नर ने सामग्री वितरण पर रोक लगा रखी है। इधर, खाद्यान्न सामग्री राशन दुकानों तक पहुंचा दी गई है, लेकिन बंट नहीं पा रही है। मनोहरी लाल, राधेलाल, शंकर ने बताया इस बार सामग्री अब तक नहीं बंट पाई है। दुकानें भी नहीं खुल रही हैं।

उन्होंने प्रशासन से शीघ्र राशन वितरण की मांग की है।

रोक लगाई गई है
मशीनों की गड़बड़ी के चलते कमिश्नर नेे राशन वितरण पर रोक लगा रखी है। सामग्री बंटवाने का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। आपूर्ति पटेल, कनिष्ठ खाद्य अधिकारी, टिमरनी

खबरें और भी हैं...