मुक्तिधाम का होगा सौंदर्यीकरण
नगर परिषद द्वारा नगर के मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को परिषद ने मुक्तिधाम में मशीन की मदद से काम शुरू किया। इसमें दो अनुपयोगी शवदाह गृह को डिस्मेंटल किया। इनकी जगह दो नए शवदाह गृह का निर्माण कराया जाएगा। नगर परिषद से मिली जानकारी के मुताबिक मुक्तिधाम में निर्माण कार्य करीब 8 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। जेसीबी मशीन से मुक्तिधाम परिसर को समतल किया गया। परिषद के स्वच्छता निरीक्षक एमएल नायर ने बताया मुक्तिधाम में पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। जिसमें फल-फूल के पौधे भी लगाए जाएंगे।