पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेप कटर मशीन नहीं मिलने से नाराज हुए किसान

चेप कटर मशीन नहीं मिलने से नाराज हुए किसान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों को चेप कटर मशीन नहीं मिल सकी है। परेशान आधा दर्जन गांवों के किसानों ने गुरुवार को कृषि विभाग के दफ्तर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने चेप कटर मशीन वितरण में अनियमितता के आरोप लगाए। किसानों ने एसडीएम सपना लौवंशी को कृषि कार्यालय में ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने बताया मशीन दिए जाने के नाम पर अधिकारी किसानों को गांव से बुला लेते हैं। सुबह से शाम तक कार्यालय में बैठाए रखने के बाद उन्हें बैरंग लौटा दिया जाता है। नयागांव, नांदवा, गाड़ामोड़, धौलपुर, बाजनिया, गोंदागांव, काथड़ी , कुहीग्वाड़ी के किसानों बताया उनसे ग्राम सेवक आवेदन फार्म ले लिए गए और पिछले सोमवार को हुए कार्यक्रम में बुला लिया। शाम तक चेप कटर मशीन देने के बहाने बैठाए रखा, लेकिन बाद में किसान बैरंग लौट गए। एक दिन पहले बुधवार को भी किसानों को फोन कर पुन: बुलाया। कार्यालय में ग्राम सेवक तो मौजूद थे, लेकिन प्रभारी कृषि विस्तार अधिकारी और बाबू नहीं मिले। इस दौरान करीब 300 किसान मौजूद थे।

जांच कराई जाएगी
किसानों ने लिखित शिकायत की है। इस संबंध में जांच कराए जाने का आश्वासन दिया है। सपना लौवंशी, एसडीएम टिमरनी

खबरें और भी हैं...