अधूरे कामों को पूरा करने मांग की
टिमरनी| जनपद पंचायत अध्यक्ष निधि राजपूत ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर हुई जिला योजना समिति की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मांगें रखी और उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। जनपद अध्यक्ष राजपूत ने बताया बैठक में प्रभारी मंत्री सरताज सिंह व कलेक्टर श्रीकांत बनोठ को मांगों को लेकर आवेदन दिया है। इनमें वनांचल के गांवों में पेयजल की समस्या दूर करने नलकूप खनन, अधूरे आंगनबाड़ी केंद्र और ग्राम पंचायत भवन को शीघ्र पूर्ण कराने, अधूरे लोनिवि और मुख्यमंत्री सड़क का निर्माण कराने, मनरेगा से बनी सड़कों पर बजरीकरण, जनपद पंचायत क्षेत्र के कई गांवों खुलेआम शराब बेची जा रही है। इस पर अंकुश लगाया जाए।
इसी तरह किसानों को मूंग फसल के लिए नहरों से पानी देने की भी मांग की गई है।