तवा डेम से पानी बचाने की पहल
टिमरनी| पिछले 5 सालों से प्राकृतिक आपदा के कारण जिले के किसानों की आर्थिक स्थिति खराब है। इसको लेकर करीब 2 माह से क्षेत्र के किसान संगठन और जनप्रतिनिधियों से गर्मी में मूंग की फसल के लिए पानी की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में बाजनिया जल उपभोक्ता संथा अध्यक्ष दीपचंद नवाद ने जिले के सभी उपभोक्ता संथा अध्यक्ष और किसानों जिन नहरों में सिंचाई का काम पूरा हो चुका है, उन नहरों का पानी बंद कर पानी के अपव्यय को रोकने का आग्रह किया है। साथ ही जिन क्षेत्रों में अभी सिंचाई का काम रह गया है। उस क्षेत्र के लिए पानी पहुंचाने की मांग की है।