- Hindi News
- संघ बोला अिधकांश किसानों को अब तक नहीं मिल सका मुआवजा
संघ बोला- अिधकांश किसानों को अब तक नहीं मिल सका मुआवजा
आिदवासी किसानों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ
{किसानों ने इस संबंध में हल्का पटवारी और तहसीलदार को सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं फिर भी मुआवजा पाने से वंचित हैं
नगरसंवाददाता. टिमरनी
शनिवार को तहसील कार्यालय में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम किसानों की समस्याओं का एक ज्ञापन तहसीलदार हरिशंकर विश्वकर्मा को सौंपा। ज्ञापन में भाकिसं ने बताया कि साल 2013 -14 के अंतर्गत अधिकांश किसानों को सोयाबीन और गेहूं फसल के नुकसान का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। किसानों ने इस संबंध में हल्का पटवारी और तहसीलदार को सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं फिर भी किसान मुआवजा पाने से वंचित रह गए हैं।
आनावरी रिपोर्ट में पोखरनी हल्का नंबर 20 की औसत उपज 0. 289 किलोग्राम दर्ज है। इसके बावजूद बीमा कंपनी किसानों को 54 प्रतिशत बीमा राशि दे रही है। वहीं बिच्छापुर हल्का नंबर 17 की औसत उपज 0. 608 किलोग्राम हैं, यहां के किसानों को 59 प्रतिशत बीमा का लाभ दिया जा रहा है। किसानों ने कहा कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि शासन स्तर से या बीमा कंपनी ने जिले से भेजी गई रिपोर्ट को परिवर्तित किया है। टिमरनी विकासखंड सहित पूरे जिले मे बीमा राशि के वितरण में किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। किसान संघ ने इस आशंका के समाधान के लिए बीमा कंपनी के अधिकारियों को पूरे दस्तावेज सहित स्थानीय प्रशासन की मध्यस्थता में किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक रखने की मांग की है। ब्लाॅक में छिदगांव, बजानिया, पोखरनी सन्यासा आदि गांवों में गड़बड़ी देखने को मिली है।
सोमवार को करेंगे समाधान
^बड़झिरीके किसानों के कार्यालय में आने की जानकारी मिली है। अभी बाहर हूं। सोमवार को किसानों की समस्या का समाधान करने को कहा है। -पीएस इरुलकर, एसएडीओ,कृषि विभाग, टिमरनी
टिमरनी। कृषि कार्यालय के परिसर में बैठे आदिवासी किसान।
टिमरनी। एसडीएम को ज्ञापन देते भाकिसं के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
शिकायत|