पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों की नहीं बनी समग्र आईडी

छात्रों की नहीं बनी समग्र आईडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रों की नहीं बनी समग्र आईडी

टिमरनी. शासकीयएवं अर्द्धशासकीय स्कूलों में शिक्षक समग्र आईडी की समस्या से परेशान हैं। कई छात्रों की समग्र आईडी आज तक नहीं बनी है। जाति प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों की पूर्ति के लिए आईडी होना जरूरी है। वहीं स्कूलों में छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति, गणवेश, साइकिल और सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकार ने आईडी की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है। समग्र आईडी बनाने का काम वैसे तो गांव के सहायक सचिव भी कर रहे हैं लेकिन दूसरे गांवों से पलायन करके आए लोगों के पास स्थानीय पात्रता प्रमाण होने से आईडी नहीं बन पा रही है। वहीं दूसरी ओर जो आईडी मिल रही है, उनमें किसी की जन्म तारीख गलत है तो किसी के माता-पिता का नाम जाति गलत है। शिक्षकों ने बताया कि आईडी में सुधार के लिए ग्राम पंचायत के सह सचिव से मिल सकते हैं।