पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनशिक्षकों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

जनशिक्षकों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनशिक्षकोंने शनिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम जेपी सचान को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि 3 माह से मासिक वेतन और 6 माह से माॅनीटरिंग भत्ता नहीं मिल रहा है। अगस्त में रक्षाबंधन का त्यौहार भी इसी वजह से फीका रहा और अगले माह दशहरा और दीपावली त्यौहार पर भी आर्थिक तंगी का प्रभाव पड़ेगा। सभी जनशिक्षक अपने परिवार के मुख्य कर्ताधर्ता हैं। ऐसे में आजीविका चलाने में मानसिक परेशानियां सामने रही हैं। अधिकांश जनशिक्षकों का कार्यक्षेत्र 20 से 70 किलोमीटर में फैला हुआ है और शासन से प्रतिदिन विभागीय आदेश आते रहते हैं। आदेशों के वितरण शिक्षकों को सूचना देने में पेट्रोल और मोबाइल का खर्च भी हो रहा है। जन शिक्षकों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी जिला शिक्षा केंद्र हरदा एवं जनपद शिक्षा केंद्र टिमरनी को मौखिक एवं लिखित रूप में आवेदन दिया जा चुका है लेकिन अभी कोई उचित परिणाम नहीं मिला है। जन शिक्षकों ने चेतावनी दी कि आठ दिनों के अंदर वेतन नहीं मिला तो काम करने में असमर्थ रहेगें।

जनशिक्षा केंद्र पर धरना दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र त्यागी, अर्जुनसिंह सावनेर, मनीष सोनकिया, राजेश गुर्जर, रितेश भावरकर, कृष्णकांत शर्मा, ज्ञानदास वर्मा, उमेश बैस, महेंद्र राय, मानसिंह सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

टिमरनी। शनिवार को एसडीएम जेपी सचान को ज्ञापन देते जनशिक्षक।

एसडीएम को दिया ज्ञापन, मांगा वेतन और मॉनीटरिंग भत्ता

परेशानी