- Hindi News
- तीसरे चरण में बच्चों के पंजीयन और उपस्थिति पर रहेगा ध्यान
तीसरे चरण में बच्चों के पंजीयन और उपस्थिति पर रहेगा ध्यान
{स्कूल चलें हम अभियान का तीसरा चरण शुरू
नगरसंवाददाता|टिमरनी
स्कूलचलें हम अभियान के तहत तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इसमें बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, उनकी नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना है। जुलाई माह से यह अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत पहले और दूसरे चरण में शिक्षा से वंचित बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराया गया है। अब उनकी नियमित उपस्थिति पर ध्यान देने की तैयारी है।
बीआरसी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत पहली, दूसरी, तीसरी कक्षा से लेकर आठवीं तक क्रमश: सभी बच्चों का नामांकन किया जाना है। इसमें बाकी रह गए बच्चों की समग्र आईडी का काम पूरा करना है। इसके साथ पढ़ाई की गुणवत्ता जांची जाएगी। नए शिक्षा सत्र में सभी बच्चों को मिलने वाली निशुल्क यूनिफार्म, पाठ्य पुस्तकें, छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण की जानकारी ली जाना है। पढ़ाने की गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जाएगा। विद्यालय उपहार योजना के तहत प्रचार प्रसार कर उपहार देने वालों को स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से सामग्री की स्वीकृति देने पर कार्रवाई की जान है।