पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेमागांव:बुधवारअल

टेमागांव:बुधवारअल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय ग्रामीण खेल कल से

हरदा:जिलास्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता 12 दिसंबर से हरदा के नेहरू स्टेडियम में शुरू होगी। यह दो दिन चलेगी। इसके बाद 31 दिसंबर को 16 वर्ष तक के खिलाड़ी हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, कुश्ती, वालीबॉल, ताईक्वांडो, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस तैराकी में हिस्सा लेंगे।


टेमागांव:बुधवारअल सुबह ऑपरेशन मलयुद्ध के तहत जनपद पंचायत टिमरनी की एक टीम नांदवा पहुंची और गांव की निचली बस्तियों में जाकर घर-घर लोगों से संपर्क किया। ग्रामीणों से घरों में शौचालय बनाने की समझाइश दी और शौचालय का उपयोग करने के बारे में बताया। इसके अलावा खुले में शौच करने के दुष्परिणाम भी बताए। गरीब तबके के लोगों को शौचालय बनाने में रही परेशानियों से उन्होंने टीम के सदस्यों को अवगत कराया। टीम में खिरकिया जनपद पंचायत के उपयंत्री गणेश पाल, इंजीनियर सागर नीले, सचिव नवीन विश्वकर्मा, गोपाल गौर आदि शामिल थे। टीम ने गांव के सरपंच की मदद से सुबह-सुबह लोगों से संपर्क कर जागरूकता लाने के लिए पहल की। इंजीनियर पाल ने बताया कि नांदवा में 13 दिसंबर तक सतत ग्रामीणों से सतत संपर्क किया जाएगा और शौचालय बनाने के लिए भी काम करेंगे। इसके अलावा संभवत: 13 तारीख को ग्राम पंचायत में एक बैठक रखकर नांदवा को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए ठोस निर्णय भी लिए जाएंगे।