पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर संवाददाता|टिमरनी

नगर संवाददाता|टिमरनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता|टिमरनी

क्षेत्रमें बुधवार को महिला संगठन लायनेस क्लब और मारवाड़ी अखिल भारतीय संगठन ने स्व. रामदुलारी बाई की स्मृति में नगर के रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइन के पार झुग्गियों में रहने वाले सैकडों परिवारों के लोगों को कंबल बांटे। लोगों को सलाह भी दी गई कि ठंड से बचने के लिए जमीन पर चटाई बिछाकर ही सोएं और कंबल, रजाई आदि का उपयोग करें, जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़े। इस मौके पर लायनेस क्लब की मनीषा अग्रवाल, लता गोयल, अंगूरी गर्ग, रंजना गोयल, शीतल गोयल, रीता गोयल, श्यामलता सिंहल, संध्या मिश्रा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

महिलाओं ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे