- Hindi News
- नाराज किसानों ने मंडी गोदाम के पास घंटेभर रोका खाद से भरा ट्रक
नाराज किसानों ने मंडी गोदाम के पास घंटेभर रोका खाद से भरा ट्रक
छीपाबड़/खिरकिया| खिरकियामें एकमात्र निजी व्यापारी हेड़ा इंटरप्राइजेस के पास खाद आने की खबर लगते ही किसान पहुंच गए। यहां किसानों को पहले पांच-पांच बोरी खाद दी गई। भीड़ बढ़ने पर प्रति किसान दो बोरी खाद दी गई। विवाद की स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने किसानों को थाना ग्राउंड में लाइन में लगाया। किसान मुल्लू राजपूत पड़वा ने बताया कि घंटों लाइन में लगे रहने के बाद व्यापारी 287 का बिल देकर 300 रुपए वसूल रहे हैं। सोसाइटी में भी संचालक अपने सगे संबंधियों, मित्रों को तीन एकड़ रकबे पर 60-60 बोरी खाद दे रहे हैं। खाद को लेकर उनकी हालत दयनीय है और कालाबाजारी चरम पर है।
रहटगांव|गांवमें बुधवार को सिर्फ एक ट्रक यूरिया आया। व्यापारी ने पुलिस,
प्रशासन की मदद से यूरिया बंटवाई। यूरिया की मात्रा 360 बोरी आईं और खाद लेने सैकड़ों किसान लाइन में लग गए। प्रशासन ने किसानों को प्रति ऋण पुस्तिका दो बोरी खाद वितरित कराई। किसानों ने रहटगांव पहुंचे जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष संतोष पाटिल को भी खाद की हो रही परेशानी से अवगत कराया। वे किसानों के सही जवाब नहीं दे सके। कहा कि समय से पहले बोवनी होने के कारण यह समस्या आई है। जल्द ही समाधान होगा।
टिमरनी। खाद लेने के लिए परेशान होते किसान।
किसान बोले- खाद की कालाबाजारी चरम पर