- Hindi News
- पंचायत ने अतिक्रमण करने वालों को नोिटस थमाए
पंचायत ने अतिक्रमण करने वालों को नोिटस थमाए
{सरंपच, सचिव की शिकायत पर एसडीएम ने कहा अितक्रमण नहीं हटाए तो राजस्व विभाग पुिलस बल के साथ अितक्रमण हटाएगा
नगरसंवाददाता|सोडलपुर
गांवके गुठान मोहल्ले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री हाट बाजार के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को लेकर ग्राम पंचायत ने बुधवार को अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस दिए। अतिक्रमणकर्ताओं को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। 30 लाख की लागत से बन रहे पक्के हाट बाजार के लिए जगह कम होने पर आरईएस के इंजीनियर ने ग्राम पंचायत को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था। इसी के चलते बुधवार को ग्राम पंचायत ने संबंधित सभी परिवारों और रास्ते में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिए। उल्लेखनीय है कि पंचायत के सरपंच, सचिव, वार्ड मेंबर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर टिमरनी एसडीएम से भी मिले हैं और उन्हें अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा गया। जिस पर एसडीएम सपना लोवंशी ने कहा कि नोटिस के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटे तो राजस्व विभाग, पुलिस बल के साथ तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। पंचायत ने सभी परिवारों को अन्य जगह पट्टा देकर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने, शौचालय का निर्माण करके दिया देने की बात भी कही है। ग्रामीण विष्णु पटेल, मुकेश पटेल, सुनील भाटी, प्रमोद कछवाह ने कहा कि गांव में पक्के हाट बाजार का निर्माण हो रहा है, तो सभी परिवारों को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा देना चाहिए।
सोडलपुर। हाट बाजार की जगह पर बने इन निर्माणों के मालिकों को नोटिस दिया गया है।
तीन दिन में अितक्रमण हटाने का कहा
कार्रवाई