पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान के बाद पोलिंग बूथ पर ही होगी वोटों की गिनती

मतदान के बाद पोलिंग बूथ पर ही होगी वोटों की गिनती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्रि-स्तरीयपंचायत चुनाव का तीसरा चरण हरदा जिले में 22 फरवरी को है। जिले की तीनों जनपद हरदा, टिमरनी और खिरकिया में 2 लाख 92 हजार वोटर मतदान करेंगे। चुनाव के सिर्फ 11 दिन शेष रह गए हैं। खास बात यह है कि मतदान के बाद वोटों की गिनती पोलिंग बूथ पर ही होगी। इसके चलते बूथ से 100 मीटर के दायरे में लोगो की भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। इस समय असामाजिक तत्वों, गुंडे-बदमाशों और मतदान को प्रभावित करने वाले लोगों की पहचान कर सूची बनाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कहीं से कोई घटना की सूचना मिले तो तत्काल पहुंचें।

जिला, जनपद और ग्राम पंचायत के चुनाव के दौरान आने वाली बाधा और अशांति से निबटने जिला निर्वाचन विभाग ने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के लिए कार्ययोजना तैयार की है।

सुरक्षा की व्यवस्था होगी

^पंचायतचुनाव के समय गांव-गांव में सुरक्षा के लिए जवान तैनात होंगे। पुलिस और मोबाइल गाडिया लगातार गश्त करेंगी। ताकि हर पोलिंग बूथ पर निष्पक्ष मतदान कराया जा सके। वोटों की गिनती और नतीजा घोषित होने तक सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होगी। प्रेमबाबूशर्मा, एसपी हरदा

क्षेत्र की जानकारी जुटाएं

^पंचायतचुनाव के पहले होने वाली कोई भी संवेदनशील गतिविधियों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी सीधे मोबाइल पर संपर्क करेंगे। मतदान के पहले ग्रामीण चुनाव क्षेत्र का संयुक्त दौरा करने तथा क्षेत्र की पूरी जानकारी जुटाएं। रजनीशश्रीवास्तव, कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी

आचार संहिता के कारण रोजमर्रा के काम रोकें

पंचायतचुनाव कर आचार संहिता और चुनाव में ड्यूटी लगी होने का कारण बताकर सरकारी विभागों में जनता के काम नहीं किए जा रहे हैं। यह शिकायत कलेक्टर तक पहुंची तो उन्होंने मीटिंग में साफ कह दिया कि इस तरह के गोलमोल जवाब से सरकारी विभागों के अधिकारी अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकते। उन्हें जनता की सुनवाई और काम करने होंगे। उन्हें कहा गया, विभागों को जो भी टारगेट मिले हैं, वे समय पर पूरे करने होंगे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जो भी कार्यक्रम योजनाएं पहले से ही लागू हैं उनके क्रियान्वयन में आचार संहिता कहीं आड़े नहीं आती है। फिर भी किसी को कोई संशय हो तो वो मुझ से पूछ सकता है। पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा।