पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात 11 बजे तेज बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे

रात 11 बजे तेज बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा | तेजहवा और गरज के साथ मंगलवार की रात 10 बजे के बाद हरदा में बरसात हो गई। शहर में चने के आकार के ओले गिरे। बारिश शुरू होते ही शहर की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। रात 11 बजे तक शहर अंधेरे में डूबा हुआ था। आसमान पर बिजली चमक रही थी। इस समय तापमान 19 डिग्री पर था। बारिश के कारण रात में चल रहे शादी-ब्याह के आयोजनों पर पानी फिर गया।

आज सुबह से ही धूप के साथ बादल छाए हुए थे। सर्द हवा चलने से मौसम में ठंडक घुली हुई थी। जिले के टिमरनी में रात 10 बजे से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं खिरकिया में रात 9 बजे बादलों की गरज और चमक के साथ पानी बरसने लगा। आधे घंटे तेज बारिश हुई।