बस बेचने के नाम पर की लाखों की धोखाधड़ी
बस बेचने के नाम पर की लाखों की धोखाधड़ी
क्राइमरिपोर्टर|हरदा
नजदीकीगांव के व्यक्ति को दो लोगों ने मिलकर बस बेचने के नाम पर लाखों की चपत लगाई है। एक महीने तक टिमरनी थाने में परेशान होने के बाद दो महीने से हरदा थाने में सुबह से शाम तक परेशान होने के बाद भी कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ है।
चारखेड़ा निवासी महेश शर्मा ने करीब तीन साल पहले नेमावर निवासी एक व्यक्ति से बस खरीदी थी। बस खरीदने के बाद करीब तीन साल तक उसका संचालन भी किया महेश शर्मा ने बताया कि करीब तीन साल पहले नेमावर निवासी एक व्यक्ति से 11 लाख 31 हजार रुपए में परमिट सहित बस का सौदा किया था। वाहन के नामांतरण के दौरान विक्रयकर्ता हीलाहवाला करने लगे। बाद में मिडिल स्कूल के पास से बस उठाकर ले गए और अन्य व्यक्ति को विक्रय कर दी। इस मामले को लेकर जब उनसे चर्चा की गई तो उन्होंने 4 लाख 20 हजार रुपए तो लौटा दिए लेकिन शेष राशि के लिए हीला हवाला किया जा रहा है। पुलिस थाने में पीडि़त ने लिखित शिकायत की है लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। एसपी प्रेम बाबू शर्मा ने कहा कि शिकायत मिली है।