पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला स्वावलंबन, बेटी बचाओ पर क्लब करेगा काम

महिला स्वावलंबन, बेटी बचाओ पर क्लब करेगा काम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायनेसक्लब की रीजनल कांफ्रेंस में शिक्षा, महिला स्वावलंबन और बेटी बचाओ मुहिम पर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। श्रेष्ठ सेवा कार्यों के लिए क्लब सम्मानित हुए। लायनेस पदाधिकारियों ने अवार्ड हासिल किए। कांफ्रेंस में डिस्ट्रिक्ट 323 जी-2 रीजन के क्लब हरदा, टिमरनी, खिरकिया, रहटगांव, हंडिया, भोपाल, विदिशा रतलाम की भागीदारी रही। समारोह में श्रेष्ठ सेवा कार्यों के लिए क्लब पदाधिकारियों को अवार्ड प्रदान किए गए। लायनेस ऑफ रीजन का अवार्ड अनीता अग्रवाल को मिला।

हार्ट आफ रीजन माया सिंहल श्रेष्ठ अध्यक्ष का खिताब रेखा विश्नोई को मिला। सामाजिक क्षेत्रों में सेवाओं के लिए आभा अग्रवाल, मालती खंडेलवाल कविता खंडेलवाल को सम्मानित किया गया। सेवा कार्यों के लिए ज्योति दुबे, अंजू भायरे, प्रीति दुबे, मंजू नेमा, भावना बजाज निर्मला अजमानी पुरस्कृत की गईं। मंच पर बेटी बचाओ प्रोजेक्ट पर नृत्य नाटिका सोनल एंड ग्रुप ने पेश की। स्वागत गीत शारदा पटेल ने गाया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सुषमा श्रीवास्तव रतलाम, विदिशा से शशि बंसल, सुषमा बिरथरे, सुनील बागरे, तिलोत्तमा गोयल डॉ. नारायण अग्रवाल मौजूद थे। इस वर्ष रीजन में बने लायनेस के चार क्लबों की भागीदारी कांफ्रेंस में रही। इनमें लायनेस हरदा सखी से अध्यक्ष सारिका सराफ हैं।



लायनेस खिरकिया जागृति से अध्यक्ष शांति भदौरिया, लायनेस रहटगांव किरण से अध्यक्ष सपना अग्रवाल और लायनेस हंडिया मां रेवा से अध्यक्ष अमिता सक्सेना शामिल हैं।