पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राहक बनकर आए दो लोगों ने 90 हजार के जेवर चुराए

ग्राहक बनकर आए दो लोगों ने 90 हजार के जेवर चुराए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्वेलरी शॉप के संचालक ने थाने में की शिकायत

क्राइमरिपोर्टर|टिमरनी

नगरके शीतला माता मार्केट में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने नब्बे हजार पांच सौ रुपए मूल्य के जेवर छल से चोरी कर लिए। दुकान मालिक ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि शीतला माता मार्केट में स्थित प्रेम पिता धन्नालाल सोनी की सोने-चांदी की दुकान पर सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे दो अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 40 से 45 साल पहुंचे। इन दोनों ने सोने के लंबे दाने खरीदने की बात कही औैर सोने के दाने देखने लगे। इसी बीच उन अज्ञात व्यक्तियों ने सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। दुकान संचालक का ध्यान बंटते ही अज्ञात व्यक्तियों ने एक बाक्स जिसमें करीब 90 हजार 500 रुपए के सोने के जेवर रखे हुए थे चुरा लिया। पुलिस ने दुकान संचालक के बताए गए हुलिये के आधार पर दोनों अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मंगलवार को थाना प्रभारी एमएल गाठिया पुलिसकर्मी ने दुकान पर पहुंचकर जांच की।

टिमरनी। ज्वेलर्स दुकान पर जांच करती पुलिस।