- Hindi News
- डिवार्मिंग डे पर डॉक्टर चले गए इलाज करने, अस्पताल में मरीज रहे परेशान
डिवार्मिंग डे पर डॉक्टर चले गए इलाज करने, अस्पताल में मरीज रहे परेशान
141 नए मरीज और 32 पुराने मरीज पहुंचे इलाज के लिए अस्पताल
हेल्थरिपोर्टर|टिमरनी
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में ओपीडी के समय में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। जिससे यहां इलाज के लिए आए मरीज काफी देर तक डॉक्टरों के आने का इंतजार करते रहे। अस्पताल में ओपीडी समय में मरीजों की पर्चियां तो बनाई जा रही थीं, लेकिन ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर वहां मौजूद नहीं थे।
एकमात्रडॉक्टर पर सभी जिम्मेदारी
सरकारीअस्पताल में मंगलवार को एक मात्र महिला डॉक्टर डॉ. पुष्पा देशमुख ड्यूटी पर रहीं। उन्हें सभी जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। मंगलवार को अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांच भी की जाती है। इस कारण ओपीडी के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेडी डॉक्टर के गर्भवती महिलाओं की जांच में व्यस्त रहने से डॉक्टरों के कक्ष और ओपीडी हाल में मौसमी और सामान्य बीमारियों को लेकर आए मरीजों की भीड़ लग गई।
फील्डपर रहे डॉक्टर
सरकारीअस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी डॉ. बीएमओ एमके चौरे, मेडिकल ऑॅफिसर डॉ. राजेश मीना नेशनल डिवार्मिंग डे का कार्यक्रम होने के चलते फील्ड पर रहे। इस वजह से ओपीडी में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर के यहां दौरे पर आने की जानकारी मिली। जिसके चलते भी डॉक्टर फील्ड पर होना बताए गए।
चारखेड़ा। सरकारी स्कूल में कृमि नाशक दवा लेते बच्चे।
हम फील्ड पर हैं
^नेशनल डिवार्मिंग डे कार्यक्रम के चलते हम फील्ड में हैं। अस्पताल में महिला डॉक्टर ड्यूटी पर हैं। मंगलवार को गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। मैडम उसी में व्यस्त होंगी इसलिए ओपीडी में परेशानी रही होगी। डॉ.एमके चौरे, बीएमओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी
निरीक्षण करके लौटी हूं
^मैंअभी वार्ड का निरीक्षण करके लौटी हूं। एनसी डे है, इसलिए गर्भवती महिलाओं की जांच भी करना है। डॉ.पुष्पा देशमुख, लेडी डॉक्टर, टिमरनी
टिमरनी। नगर पालिका स्कूल में बच्चों को कृमिनाशक दवा दी गई।
^ मै अस्पताल में दो बार जांच के लिए आया हूं, लेकिन यहां कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिली। मेरे साथ ही अन्य मरीजों को भी इलाज के लिए परेशान होना पड़ा। गणेशराजपूत, पार्षद वार्ड 4, टिमरनी
^अस्पतालमें मैं काफी देर से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन यहां पर कोई डॉक्टर नहींं है। इस कारण इलाज नही हो सका। संजयसेन, नागरिक टिमरनी