पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज हवा से हो सकता है गेहूं की फसल को नुकसान

तेज हवा से हो सकता है गेहूं की फसल को नुकसान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीतेदो दिनों से मौसम में बदलाव गया है। आसमान पर बादल छाए रहे। मंगलवार को सुबह-सुबह हलकी बारिश भी हुई। मौसम में अचानक परिवर्तन आने से किसान चिंतित हैं। मौसम के बिगड़ने से फसलों को नुकसान हो सकता है। गेहूं की फसल को हवा से नुकसान पहुंचने की आशंका है। गेहूं में बालियां अाना शुरू हो गई हैं, जिससे गेहूं आड़े भी पड़ सकते हैं। इसके अलावा चने की फसल को भी नुकसान हो सकता है। नांदवां के किसान महेश बड़कुर का कहना है कि बीते दो दिनों से चल रही हवा से गेहूं की फसल को नुकसान होगा।

मौसम में आए परिवर्तन से किसान चिंतित

टिमरनी|मौसममेंआए परिवर्तन से क्षेत्र के किसान चिंता मे पड़ गए हैं। दो दिनों से बादल छाने और हवा चलने से खेतों में लगी फसल पर इसका असर हो सकता है। क्षेत्र मे कई जगह किसान गेहूं की फसल में तीसरा पानी दे रहे हैं, जिससे तेज हवा चलने से गेहूं आड़े हो सकते है। जिससे नुकसान होगा।