अब तक 1027.2 मिमी बारिश
अब तक 1027.2 मिमी बारिश
हरदा| जिलेमें चालू मानसून मौसम के दौरान गत एक जून से अब तक 1027.2 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल इसी अवधि की औसत बारिश 1503.7 मिमी है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि अभी तक हरदा में 1021.9 मिमी, टिमरनी में 990.6 मिमी और खिरकिया में 1069.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले की सामान्य बारिश 1261.7 मिमी है। पिछले 24 घंटों में टिमरनी में 29.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।