पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िकसानों को नहीं मिला सही मुआवजा

िकसानों को नहीं मिला सही मुआवजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िकसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

िखरकीया|बीते दिनोंतेज और लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इसका सीधा असर सोयाबीन की फसल पर नजर आने लगा है। पोखरनी सहित विकासखंड क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फसल बर्बाद हो गई है। खराब हो चुकी फसल के पौधे लेकर करीब आधा सैकड़ा किसान सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। तहसीलदार के नाम एक ज्ञापन में किसानों ने नायब तहसीलदार अर्चना गुप्ता को सौंपा। किसानों ने कहा कि अतिवृष्टि के बाद प्रशासन ने फसलों को हुए नुकसान का सर्वे किसी भी पटवारी हलके में नहीं कराया है। बताया गया है कि अधिकारियों को इस संबंध में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। किसानों ने कहा कि अतिवृष्टि के बाद प्रारंभिक सर्वे सामान्य कार्यप्रणाली माना जाता है। किसानों ने जल्द फसलों का सर्वे कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैतानसिंह राजपूत, जिला कांग्रेस संगठन सचिव दशरथ पटेल, शंकरसिंह साेलंकी, पूर्व पार्षद विष्णु मोरी, रामकृष्ण आंजने, सूरजसिंह राजपूत, रामनारायण राजपूत, गेंदालाल राजपूत, कमलेश चौहान, भीमसिंह पटेल, लतीफ खां, सोनू महाजन, किशोर सिंह, ओमप्रकाश महाजन, अर्जुनसिंह राजपूत सहित पोखरनी, पहट के किसान शामिल थे।

िटमरनी. तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।

खिरकिया। अतिवृष्टि से खराब फसल के पौधे नायब तहसीलदार को दिखाते किसान।