पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चारखेड़ा के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक

चारखेड़ा के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा. चारखेड़ा-खिड़कीवालाके पास रेलवे पटरी पर एक युवक गंभीर अवस्था में मिला। युवक के दोनों पैर कटकर अलग हो गए थे। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे लोकेश धोबी नामक युवक चारखेड़ा और खिड़कीवाला गांव के बीच रेलवे पटरी पर मिला। युवक के ऊपर से ट्रेन गुजरने के कारण दोनों पैर शरीर से अलग हो गए थे। इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया। घटना टिमरनी थाना क्षेत्र की है लेकिन टिमरनी पुलिस को मामले की जानकारी देर रात तक नहीं मिल पाई।