- Hindi News
- कॉलेज विद्यार्थियों ने युवा उत्सव में दिखाई प्रतिभा
कॉलेज विद्यार्थियों ने युवा उत्सव में दिखाई प्रतिभा
हरदा. हरदाडिग्री कॉलेज में जिला स्तरीय युवा उत्सव की शुरुआत हुई। उत्सव में वाद-विवाद, कोलॉज, क्ले मॉडलिंग पोस्टर स्पर्धा रखी गई। भारत में विदेशी कंपनियों का निवेश विषय पर परिचर्चा हुई। इसमें पहले स्थान पर टिमरनी सरकारी कॉलेज की रिया जैन, हरदा डिग्री कॉलेज के आदित्य तिवारी दूसरे स्थान पर रहे। वाद विवाद में पक्ष में आदित्य पहले और रिया जैन दूसरे स्थान पर रही। विपक्ष में होली फेथ कॉलेज की रितु विश्नोई पहले और विष्णु राजोरिया कॉलेज की नीरखा जायसवाल ने प्राप्त किया। कोलाज स्पर्धा में पहला स्थान श्रद्धा विश्नोई होलीफेथ कॉलेज, पोस्टर मेकिंग में हरदा डिग्री कॉलेज की कीर्ति नागर पहले और एलबीएस के मयूर कपूर दूसरे स्थान पर रहे। क्ले माडलिंग में एलबीएस की आयुषी चंद्रवंशी पहले और हरदा डिग्री कॉलेज की सुषमा दुबे दूसरे स्थान पर रही।