- Hindi News
- जिले की छहों तहसीलों में चलाया सदस्यता अभियान
जिले की छहों तहसीलों में चलाया सदस्यता अभियान
जिले की छहों तहसीलों में चलाया सदस्यता अभियान
हरदा| भारतीयजनता युवा मोर्चा ने शुक्रवार से सदस्यता अभियान शुरू किया। पहले दिन मोर्चा से 7 हजार नए सदस्य जुड़े हैं। अभियान जिले की छहों तहसीलों में चलाया गया है। जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि जिले में सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। अभियान 12 जनवरी 2015 तक चलेगा। प्रत्येक मंडलों, ग्राम केंद्रों पर अभियान शुरू किया गया है। 18 से 35 साल के युवाओं को भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराते हुए सदस्यता दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हरदा, खिरकिया, टिमरनी, रहटगांव, सिराली और हंडिया में करीब सात हजार सदस्य पहले दिन बने हैं। अभियान के पहले दिन देवीसिंह सांखला, लोकेश राव मराठा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।