- Hindi News
- स्कूलों में 15 दिसंबर को मनाएंगे प्रतिभा पर्व, शैिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र जमा करने के निर्देश
स्कूलों में 15 दिसंबर को मनाएंगे प्रतिभा पर्व, शैिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र जमा करने के निर्देश
{स्कूलों में प्रार्थना, स्वच्छता, शिक्षक छात्र उपस्थिित, अिभलेख की मॉनीटरिंग करने अिधकारी नियुक्त
नगरसंवाददाता|टिमरनी
राज्यशिक्षा केंद्र से जारी निर्देशानुसार सभी शासकीय स्कूलों में प्रतिभा पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। राज्य शिक्षा केंद्र आयुक्त की ओर से जारी आदेश अनुसार स्कूलों में 15 दिसंबर को प्रतिभा पर्व मनाया जाना है। इसके तहत आवंटित स्कूलों में व्यवस्था, शैक्षिक मूल्यांकन प्रपत्र, संबंधित ब्लाॅक के विकासखंड केंद्र समन्वयक कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया गया है। इसे तय समय सीमा में पूरा करना है। प्रतिभा पर्व में जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें इस अवधि में अवकाश नहीं दिया जाएगा।
अधिकारियोंको दायित्व सौंपे
प्रतिभापर्व को लेकर कलेक्टर ने भी आदेश जारी किए हैं। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों को कम से कम तीन स्कूलों की मॉनीटरिंग के लिए नियुक्त किया गया है। यह अधिकारी मॉनीटरिंग के दौरान स्कूलों में प्रार्थना, स्कूल में स्वच्छता, शिक्षक छात्र उपस्थिति, स्कूल अभिलेख की स्थिति और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता, बालसभा आदि बिंदुओं का अवलोकन कर अपना प्रतिवेदन देंगे। टिमरनी ब्लाॅक में आठ हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों के लिए मानीटरिंग के लिए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसमें जनपद पंचायत सीईओ को हायर सेकंडरी बालक स्कूल टिमरनी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी को हायर सेकंडरी कन्या स्कूल टिमरनी, पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी करताना को हाई स्कूल करताना, खंड चिकित्सा अधिकारी टिमरनी को हायर सेकंडरी स्कूल सोडलपुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी टेमागांव को हाईस्कूल टेमागांव, वन परिक्षेत्र अधिकारी रहटगांव को हायर सेकंडरी बालक स्कूल रहटगांव, तहसीलदार रहटगांव को कन्या हाईस्कूल रहटगांव और टिमरनी तहसीलदार को हाई स्कूल फुलड़ी की मानीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है।
टिमरनी। वार्षिकोत्सव के दौरान मौजूद अतिथि।
स्कूलों में प्रतिभा पर्व मनाने की तैयारी
बच्चों ने वार्षिकोत्सव में प्रदर्शनी लगाई