भाजयुमो ने नए सदस्य बनाने चलाया अिभयान
िटमरनी| प्रदेशभाजपा की ओर से दिए गए सदस्यता लक्ष्य को हासिल करने नगर में मुहिम चलाई गई है। पार्टी की युवा इकाई नगर भाजयुमो ने अपना मोर्चा संभालकर शुक्रवार को व्यापक सदस्यता अभियान चलाया। सदस्यता अभियान प्रभारी आशीष तिवारी और नगर अध्यक्ष पंकज तिवारी के साथ सुनील डूडी और सागर तिवारी ने बस स्टैंड क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया। उनका कहना है कि मोर्चा ने दोपहर तक लगभग 350 सदस्य बना लिए हैं। यह अभियान सतत चलाया जाएगा ताकि मंडल को मिले लक्ष्य की पूर्ति की जा सके।
रहटगांव|भाजपायुवा मोर्चा रहटगांव ने शुक्रवार
को गांव के वार्डों में घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया और लोगों से भाजपा की सदस्यता लेने के लिए अनुरोध किया। अभियान में विधायक प्रतिनिधि हरिओम पटेल, नगर अध्यक्ष विजय गौर, शुभम अग्रवाल, अंकुश, आशीष सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
टिमरनी। युवा मोर्चा ने सदस्य बनाए।