पुलिस-ग्रामीण संवाद आज
साेडलपुर : ग्रामपंचायत में शनिवार को कान्हा बाबा मैदान पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच जनसंवाद कार्यक्रम रखा जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। जिसमें जिले के एसपी, टिमरनी एसडीओपी, टीआई विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की कोशिश करेंगे। ग्रामीण भी गांव में चल रहे जुआ, सट्टा और खुले तौर पर कई जगह बिक रही शराब पर तत्काल बंदिश लगाने की मांग रखेंगे।