सिटी रिपोर्टर|टिमरनी
सिटी रिपोर्टर|टिमरनी
तवाकाॅलोनी स्थित विधायक निवास पर भाजपा मंडल ने कार्यक्रम कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि मनाई। पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पाटिल, मंडल प्रभारी देवी सिंह सांखला, मंडल अध्यक्ष रामरूप रायखेरे, महामंत्री कैलाश डूडी, नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री गोयल ने अपने विचार रखे। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई।
नगर के सभी 15 वार्डों में 6 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें वार्ड प्रभारी, वार्ड पार्षद इस लक्ष्य को पूरा करेंगे।
कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष नन्हेलाल कौशल, आिद उपस्थित थे। मंडी व्यापारी प्रतिनिधि विजय गोयल, अखिलेश बांके, उदय कोल्हटर,राकेश सराफ, बंडू सेठ, डाॅ. भगवानदास दोगने, मंगलसिंह राजपूत, पार्षद आशा कौशल, संगीता भौसारे, अमरदास भिलाला, सागर तिवारी, दीपक भाटी, बाबा पटेल आदि मौजूद थे।