पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा प्रेरकों को नहीं मिला पूरा मानदेय

शिक्षा प्रेरकों को नहीं मिला पूरा मानदेय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपद शिक्षा केंद्र में हुई बैठक, प्रेरकों ने बताई समस्या

सिटीरिपोर्टर|टिमरनी

जनपदशिक्षा केंद्र में बुधवार को आगामी 15 मार्च को होने वाली नवसाक्षरों की परीक्षा के संबंध में बैठक रखी गई। बैठक के दौरान शिक्षक प्रेरकों ने अपनी समस्याओं के बारे में भी चर्चा की। इस बैठक में 45 ग्राम पंचायतों में नियुक्त 57 प्रेरक शामिल हुए। बैठक में शिक्षा प्रेरकों ने बताया कि उनकी नियुक्ति को दो साल पूरे हो गए हैं, लेकिन अभी तक पूरा मानदेय नहीं मिला है। जनपद पंचायत के माध्यम से 20 फरवरी 2012 को प्रेरकों की नियुक्ति की गई थी। इन प्रेरकों को दो हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाना था, लेकिन अभी तक प्रेरकों को पांच माह का ही मानदेय मिला है।

प्रेरकों ने बताया कि जिन पंचायतों में वे नियुक्त किए गए हैं, वहां उन्हें साक्षर भारत योजना के अंतर्गत काम करने में कुछ परेशानी जा रही है। पंचायतों में प्रौढ़ शिक्षा केंद्र बना दिए गए हैं। लेकिन उनमें सुविधाओं का अभाव है। प्रेरकों को कक्षा संचालित करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। इस कारण वे अभी पंचायतों में बने मंगलभवन, आंगनबाड़ी केंद्र में गतिविधि चला रहे हैं। वहीं वनांचल क्षेत्र की पंचायतों में तो खुले मैदान या चबूतरे पर कक्षा संचालित करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बैठक में आए कुछ प्रेरकों ने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर शासन ने योजना चलाई है, उसके मान से नियुक्त किए गए प्रेरकों को सुविधाएं दी जाना चाहिए। बैठक के दौरान जन शिक्षक मनीष सोनकिया, वीरेंद्र राणा, हेमराज लामकुचे मौजूद थे।