- Hindi News
- िटमरनी टीआई ने लिया 25 पोलिंग बूथों का जायजा
िटमरनी टीआई ने लिया 25 पोलिंग बूथों का जायजा
पंचायत चुनाव के लिए बनाए हैं पोलिंग बूथ
त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव की व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को टिमरनी थाने के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए पोलिंग बूथों की जांच करने टिमरनी टीआई एमएल गाठिया, एएसआई वीके. राजपूत पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान बूथों पर पाए गए शासकीय अधिकारियों के नाम और नंबर लिए गए। टीआई गाठिया ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर बुधवार को लगभग 25 बूथों की व्यवस्था देखी है। जिसमें भादूगांव, सोहागपुर, सोडलपुर, मनियाखेड़ी, निमाचा, ग्राम पंचायतों के बूथों की जानकारी ली गई।
चारखेड़ा| टिमरनीटीआई एमएल गाठिया ने बुधवार को बरकला, निमाचा, चारखेड़ा के के दो-दो और मनियाखेड़ी, सोहागपुर के एक-एक मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था देखी। केंद्र पर मौजूद लोगों से जानकारियां ली।
सोडलपुर। गर्ल्स स्कूल में बनाए पोलिंग बूथ की जानकारी लेते टिमरनी टीआई।