पंडित उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला
खिरकिया|भाजपा मंडलखिरकिया ने बुधवार को पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर एक बैठक रखी। बैठक दोपहर एक बजे से भाजपा कार्यालय, संतोष यादव के निवास पर रखी गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूरजसिंह राजपूत ने की। बैठक में सदस्यता अभियान प्रभारी सुरेंद्र जैन जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पटेल मौजूद रहे।
इस दौरान भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई। खिरकिया बैठक प्रभारी जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय कै जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश सेवा और मानव सेवा करने की बात कही। बैठक के दौरान पूनम चन्द गुप्ता को सदस्यता अभियान का खिरकिया - छीपाबड़ नगर के 15 वार्डोंं का प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा 15 वार्डो के अलग-अलग 15 प्रभारी भी नियुक्त किए गए। बैठक में शैतान सिंह राजपूत, गंगाविशन मुनीम, पार्षद राजेश मालू, आशीष अग्रवाल, मंडल महामंत्री नानाभाई सोनी, शिव नारायन साध, राजदीप शर्मा, बंटी सलूजा, दीपक राय, भाजयुमो नगर अध्यक्ष संजू यादव, विजेंद्र गौर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंडल सदस्यता प्रभारी सुरेंद्र जैन ने बताया कि बुधवार से ही भाजपा की आजीवन सहयोग निधि की भी खिरकिया मंडल मे शुरुआत की गई है।
कार्यक्रम