टिमरनी | सोडलपुरकी एक नाबालिग बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि बालिका की मां ने शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी बीती रात से लापता है। वह अचानक कहीं चली गई। बहुत ढूंढने पर भी उसका पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने गुम इंसान कायम किया है।