पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को शिशु पोषण प्रशिक्षण दिया

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को शिशु पोषण प्रशिक्षण दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनिसेफऔर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जिले में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को शिशु और बाल पोषण पर आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को गर्भावस्था से लेकर पांच साल तक के बच्चों को आहार, पोषण पर विस्तृत जानकारी दी गई। कम खर्च में घरेलू भोजन से सही पोषण की जानकारी एक लघु फिल्म दिखाकर दी गई। जिला प्रशिक्षक निकहत खान ने प्रशिक्षण के तीसरे दिन आशा कार्यकर्ताओं को जानकारियां दी। जिला प्रशिक्षण में रोल प्ले, नाटक, समूह गतिविधियों और फिल्म शो के माध्यम से जानकारी दी रही हैं। प्रशिक्षण के समापन सत्र के अवसर पर बीएमओ डाॅ. एमके चौरे, चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजेश मीना, डाॅ. नवीन जैन, आईवायसीएफ ट्रेनर आशीष साकल्ले, प्रवीण दुबे, बीपीएम तरुण पाटिल, बीसीएम मुकेश बटाने, बीएएम राकेश मिश्रा, शैलेंद्र मालवीय, अरविंद सिसौदिया, अभय बड़कुड़ आदि उपस्थित रहे

टिमरनी। आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।