इन मदों में खर्च होगी राशि
कॉलेज में सुविधा बढ़ाने मिले बारह करोड़ रुपए
शासकीय योजना के तहत प्रदेश के पांच कॉलेजों में सरकारी कॉलेज टिमरनी को भी शामिल किया गया है। इसके तहत 12 करोड़ रुपए से कॉलेज को कई सुविधाएं दी जाएंगी।
नगर संवाददाता|टिमरनी
प्रदेशसरकार के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से रूसा प्रोजेक्ट के अंतर्गत टिमरनी के शासकीय कॉलेज का चयन किया गया है। इसके तहत कॉलेज में कई काम कराए जाएंगे। शासन से इसके लिए लगभग 12 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त होगी। जानकारी के अनुसार प्राप्त राशि का 35 प्रतिशत अंश नवीनीकरण और 30 प्रतिशत उपकरण खरीदने में उपयोग किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन से कॉलेज के छात्रों को कई सुविधाएं मिलेंगी। छात्रों को पढ़ाई में सहूलियत मिलेगी।
छात्रोंको सुविधाएं मिलेंगी
^रूसायोजना से मिली राशि का 35 प्रतिशत अंश नवीनीकरण और 30 प्रतिशत उपकरण खरीदने में उपयोग किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन से कॉलेज के छात्रों को कई सुविधाएं मिलेंगी। डॉ.आरके पाटिल, प्राचार्य,शासकीय कॉलेज, टिमरनी।
कॉलेज बिल्डिंग, कक्षाओं, कंप्यूटर केंद्र, लाइब्रेरी, टॉयलेट, हॉस्टल होंगे अपडेट
टिमरनी। कॉलेज को मिली आर्थिक सहायता की जानकारी देते प्राचार्य।
जानकारी के मुताबिक शासकीय कॉलेज के भवन निर्माण के लिए 2 करोड़, 53 लाख, लेबोरेटरी पर 1 करोड़ 58 लाख, कक्षाओं पर 4 करोड़, 75 लाख, कंप्यूटर केंद्र पर 55 लाख, लाइब्रेरी पर 1 करोड़, 26 लाख, छात्र और छात्राओं के टायलेट पर 55 लाख, हॉस्टल पर 2 करोड़ 48 लाख तथा अन्य व्यवस्थाओं 30 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। ये सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मापदंड के अनुसार की जाएंगी। तय मापदंड के अनुरूप वर्गफीट में यह निर्माण कार्य होंगे। इस प्रकार कॉलेज सर्व सुविधा संपन्न हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के पांच कॉलेजों के साथ टिमरनी का भी चयन किया गया है।