सोनकिया को दी श्रद्घांजलि
टिमरनी | नेहरूपार्क में रविवार शाम नगर कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम रखकर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. उत्तम सिंह सोनकिया की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्घांजलि दी। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनके कार्यकाल को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक स्व. सोनकिया के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अरुण जायसवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सचिन बलवटे सहित आदि मौजूद थे।