- Hindi News
- डेढ़ घंटे हुई तेज बारिश, रातभर गुल रही बिजली
डेढ़ घंटे हुई तेज बारिश, रातभर गुल रही बिजली
डेढ़ घंटे हुई तेज बारिश, रातभर गुल रही बिजली
टिमरनी| नगरमें मंगलवार की रात दस बजे से मौसम में आए अचानक परिवर्तन के साथ जमकर बारिश हुई। यह बारिश लगभग डेढ़ घंटे तक चली। बारिश की शुरुआत के साथ ही तेज हवा चलने लगी, जिससे नगर और आसपास क्षेत्र की बिजली चली गई। बिजली की परेशानी लोगों को रातभर झेलना पड़ी। जानकारी के मुताबिक बिजली के तार टूट जाने से रात भर बिजली गुल रही। रात दस बजे से बिजली गुल हुई तो सुबह नौ बजे आई।
जिससे लोगों को लगभग ग्यारह घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। हालांकि रात में कुछ देर के लिए बिजली का आना-जाना लगा रहा। लेकिन व्यवस्थित बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। बिजली गुल रहने से बुधवार सुबह से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। देर से बिजली आने के कारण नगर परिषद के माध्यम से पानी की सप्लाई काफी देर से शुरू की गई। इसके बाद भी लोग आवश्यकता के अनुसार पानी नहीं भर सके।
लाइनफाल्ट हो गई थी
^बारिशऔर आंधी के कारण 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया था। जिसके कारण पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रही। इसके बाद सुबह सप्लाई शुरू की गई। सत्येन्द्रमलिक, जेई विद्युत वितरण कंपनी, टिमरनी